फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Boundary wall will be built in 190 schools from eight crore

Ambedkar Nagar News: आठ करोड़ से 190 विद्यालयों में बनेगी चारदीवारी

Wed, 23 Aug 2023 08:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
Boundary wall will be built in 190 schools from eight crore
अंबेडकरनगर। जिले के 190 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे लगभग 20 हजार छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। लगभग आठ करोड़ रुपये से संबंधित विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण होगा। इससे न सिर्फ छात्र-छात्राएं सुरक्षित रहेंगे बल्कि विद्यालय परिसर में छुट्टा जानवरों द्वारा फैलाई जाने वाली गंदगी से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने व सुरक्षा को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत विद्यालयों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में अब सर्वशिक्षा अभियान के तहत 190 परिषदीय विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल के निर्माण को शासन ने मंजूरी देते हुए आठ करोड़ रुपये बीएसए कार्यालय को उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में 1583 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से लगभग 400 ऐसे विद्यालय हैं जहां बाउंड्रीवॉल नहीं है। इसके चलते संबंधित विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर समस्याएं खड़ी होती रहती हैं। उस समय और भी असहज सी स्थिति उत्पन्न हो जाती है जब एमडीएम के तहत भोजन करने के दौरान कोई छुट्टा जानवर परिसर में पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के अनुसार आठ करोड़ रुपये की राशि से 190 विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण होगा। निर्माण विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा कराया जाएगा। दो तीन दिन में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए प्रबंध समिति के खाते में राशि भेज दी जाएगी। इसके बाद निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।


जल्द शुरू होगा निर्माण
दो तीन दिन में संबंधित विद्यालय के प्रबंध समिति के खाते में राशि भेज दी जाएगी। इसके बाद बाउंड्रीवॉल का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। - विकास कुमार, जिला समन्वयक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed