{"_id":"621e66ac0c8db567e474e396","slug":"borders-sealed-at-36-places-in-the-district-ambedkar-nagar-news-lko6199760170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 36 जगहों पर सीमाएं सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 36 जगहों पर सीमाएं सील
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद सीमाओं पर इस तरह पुलिस ने बिठा दिया पहरा, शुरु कर दी स
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर छठे चरण में तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इसके साथ ही जिले की 36 जगहों पर सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया। सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक छोटे-बड़े वाहनों को सघन जांच के बाद ही बैरियर से आगे बढ़ने दिया जा रहा है। उधर, चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी अब घर-घर पहुंचकर समर्थन मांगने में जुट गए है। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट टीमें भी सक्रिय हो गईं। जिले की सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई।
जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर तीन मार्च को मतदान होना है। सुबह 7 बजे से शुरू होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम 6 बजे प्रचार अभियान थम गया। इसके साथ चुनावी प्रचार में लगे वाहन संबंधित चुनावी कार्यालय पर पहुंचकर खड़े हो गए। लाउडस्पीकर की आवाजें भी बंद हो गईं। उधर, अब प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार का जोर घर-घर पहुंचने पर हो गया। उन्होंने सीमित संख्या में समर्थकों के साथ घर पहुंचकर प्रचार प्रारंभ कर दिया। इसका सख्ती से पालन हो सके, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट टीम समेत अन्य टीमें पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं।
उधर, सकुशल मतदान कराने के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही जिले में 36 जगहों पर सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सीमा पर लगे बैरियर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने प्रत्येक आने-जाने वाले वाहनों की सघनता से जांच शुरू कर दी है। सीमा में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।