{"_id":"63309f1339d3a718df4d181c","slug":"bnkb-becomes-study-center-of-open-university-ambedkar-nagar-news-lko6500769192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएनकेबी बना मुक्त विवि का अध्ययन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएनकेबी बना मुक्त विवि का अध्ययन केंद्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। घर बैठे उच्च शिक्षा हासिल करने की ललक रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र बनाया गया है। इसके माध्यम से विभिन्न विषयों व कोर्स की शिक्षा हासिल की जा सकती है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गया है।
कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुचिता पांडेय ने बताया कि बीएनकेबी पीजी कॉलेज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इसे उत्तर प्रदेश राजर्षि मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र बनाया गया है। स्नातक में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, लोक प्रशासन, शिक्षाशास्त्र व योग समेत कुल 11 विषयों की मान्यता मिली है। इसी प्रकार परास्नातक में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति शास्त्र, शिक्षाशास्त्र व योग समेत 10 विषयों तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रम के रूप में स्नातक टूरिज्म, एमएसडब्लू शिक्षा की मान्यता मिली है।
इसके साथ ही 60 से अधिक प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति भी विश्वविद्यालय ने प्रदान की है। प्राचार्या ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस सुविधा के चलते जो लोग किसी कारणवश नियमित कक्षाएं नहीं ले सकते, वे इसके माध्यम से बिना कॉलेज आए शिक्षा हासिल कर सकते हैं।