फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Block pramukh handled the work

ब्लॉक प्रमुखों ने संभाला काम

Fri, 18 Mar 2016 11:11 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
अमरउजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Block pramukh handled the work
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद दुग्ध ‌विकास मंत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अकबरपुर ब्लॉक में मुख्य अतिथि दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने नवनियुक्त क्षेत्र प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से क्षेत्र के विकास में पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका होती है। ऐसे में वह ब्लॉक प्रमुख से सामंजस्य स्थापित कर क्षेत्र के विकास में योगदान दें।
विज्ञापन


डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने नवनियुक्त ब्लॉक प्रमुख सुनीता वर्मा को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में श्रीमती वर्मा ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार के अलावा सपा नेता सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, विधानचन्द्र चौधरी, रामकृष्ण वर्मा, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत प्रमुख भीटी शिवप्रसाद को उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख अंबिका सिंह ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर उर्फ मिंटू सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह व जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य अतिथि दुग्धविकास मंत्री राममूर्ति वर्मा की मौजूदगी में एसडीएम नरेन्द्र सिंह ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख संगीता देवी को शपथ दिलाई। इस मौके पर बीडीओ परमेन्द्र पाण्डेय, पूर्व जिपंस अजीत यादव, पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक में आयोजित समारोह में अकबरपुर एसडीएम महेन्द्र ने ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही को शपथ दिलाई। श्री सिंह ने बाद में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाते हुए भरोसा दिलाया कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे, और सभी के साथ मिलकर कटेहरी ब्लाक में विकास की गति को बड़ा आयाम दिया जाएगा।

इससे पहले मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने कहा कि कटेहरी की जनता को आगे भी ऐसे ही पूरी मजबूती से सत्तारूढ़ दल के साथ आगे बढ़ना होगा। प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों का हित तय करने के लिए लगातार काम करती रहेगी। इस मौके पर एमएलसी सुल्तानपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ सपा नेता डॉ सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रणविजय सिंह, बीडीओ आरके त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार पीडी उमाकांत त्रिपाठी ने ब्लाक प्रमुख बसंतलाल कनौजिया को शपथ दिलाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व जिपं अध्यक्ष शोभावती वर्मा, बीडीओ कुंजूराम, राकेश दुबे, सुनील वर्मा, लालेन्द्र त्रिपाठी व रामजतन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed