फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP's contenders race concentrated in Lucknow

Ambedkar Nagar News: लखनऊ में केंद्रित हुई भाजपा के दावेदारों की दौड़

Thu, 13 Apr 2023 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
BJP's contenders race concentrated in Lucknow
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में भाजपा का टिकट पाने के लिए दावेदारों की दौड़ अब लखनऊ में केंद्रित हो गई है। जिला कोर कमेटी ने सीटवार नामों का पैनल ऊपर भेज दिया है। अब अध्यक्ष पद के कई दावेदारों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। उधर समाजवादी पार्टी में भी टिकट को लेकर हलचल बढ़ गई है। खबर है कि अगले दो दिनों में पार्टी सभी सीट पर अपने टिकट फाइनल कर सकती है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी में टिकट पाने की जंग का केंद्र जिले से हटकर अब लखनऊ हो गया है। अब तक अलग-अलग नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के लिए गठित कोर कमेटी तथा इसके बाद जिला कोर कमेटी को नामों का पैनल तैयार करना था। तीन-तीन नामों के पैनल में अपना नाम सबसे ऊपर कराने के लिए कोर कमेटी के सदस्यों के आगे पीछे दावेदारों ने खूब चक्कर लगाए। बुधवार को जिला कोर कमेटी ने सभी नामों का पैनल तैयार कर क्षेत्र कार्यालय भेज दिया। इसके चलते ही भाजपा के एक दर्जन से अधिक दावेदारों ने लखनऊ का रुख कर लिया। इन दावेदारों के साथ उनके पैरोकार भी हैं। दावेदारों ने अपना पक्ष मजबूत करने के लिए अलग-अलग वरिष्ठ नेताओं के घरों पर दस्तक दी है। अब यह प्रयास कितना सफल होते हैं, इसका पता एक दो दिन बाद ही लग पाएगा।
विज्ञापन

उधर समाजवादी पार्टी में भी टिकट को लेकर हलचल बढ़ गई है। जलालपुर व टांडा नगर पालिका परिषद के साथ ही सपा इस बार अकबरपुर की सीट भी अपने पाले में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। नगर पंचायतों में भी शानदार प्रदर्शन के लिए पार्टी के लिए कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात निकायों में से कम से कम पांच सीट पर सफलता की चुनौती पार्टी कार्यकर्ताओं ने संभाल रखी है। जबकि सभी पांच विधायकों को पार्टी ने सातों सीट पर जीत की जिम्मेदारी सौंपी है। सपा में टिकट फाइनल होने का मुख्य आधार इसीलिए विधायकों की संस्तुति को ही बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed