फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP workers counted the achievements of the government

भाजपाइयों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Tue, 21 Dec 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP workers counted the achievements of the government
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। भाजपा की जन विश्वास यात्रा का दूसरे दिन सोमवार को कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के इल्तिफातगंज बाजार में भव्य स्वागत हुआ। यहां से यह यात्रा अयोध्या जनपद में गोसाईगंज होते हुए प्रवेश कर गई। इससे पहले भाजपा नेताओं ने यात्रा के जरिए केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। आम नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया गया कि भाजपा उत्तर प्रदेश की सत्ता में दोबारा जोरदार वापसी करने के बाद विकास की योजनाओं व कार्यक्रमों को और तेजी से आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को अकबरपुर हवाई पट्टी से जन विश्वास यात्रा को रवाना किया था। पहले दिन यात्रा ने अकबरपुर के अलावा जलालपुर, आलापुर व टांडा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया था। एनटीपीसी में रात्रि प्रवास के बाद दूसरे दिन सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व यात्रा प्रभारी विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी यात्रा को लेकर आगे बढ़े।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहीं रुककर तो कहीं धीमी गति से चलते हुए आम नागरिकों से संवाद किया। उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया। कहा गया कि भाजपा सरकार जन भावनाओं के अनुरूप काम कर रही है। जबकि पहले की सरकारें मनमानी किया करती थीं। उनकी प्राथमिकता भ्रष्टाचार, अपराध व अन्याय हुआ करता था, जबकि अब सबका साथ सबका विकास पर काम हो रहा है। यात्रा के इल्तिफातगंज बाजार पहुंचने पर पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, रमाशंकर सिंह व कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां पर भाजपा नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्वांचल के गांधी के नाम से विख्यात स्व. जयराम वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी सभी आदर्शों का सम्मान करते हुए आगे बढ़ रही है। पार्टी का उद्देश्य है कि सभी के चेहरे पर खुशहाली लाई जा सके। इसके विपरीत सपा, कांग्रेस व बसपा जैसे दलों को कुछ चेहरों पर ही खुशहाली लाने की चिंता रहती है। इस मौके पर किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, दिलीप पटेल देव, डॉ. संतोष कुमार सिंह, विनय पांडेय, अमित पांडेय, अखंड प्रताप वर्मा, सचिन पटेल व मुकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। जन विश्वास यात्रा यहां से गोसाईगंज होते हुए अयोध्या जनपद में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed