फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP made life of weaker section happy

भाजपा ने कमजोर वर्ग के लोगों का जीवन बनाया खुशहाल

Sun, 06 Nov 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP made life of weaker section happy
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों की सभी जरूरतों को ध्यान में रखकर उनके जीवन को खुशहाल बनाया है। यह विचार खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री/निकाय चुनाव प्रभारी सतीश शर्मा ने न्यू सर्किट हाउस में व्यक्त किया। वे शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

मंत्री ने नगर पालिका चुनाव में जीत के सभी बिंदुओं पर संयोजकों और प्रभारियों से चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए। कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ और समाज में किए गए कार्यों के बल पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। आजादी के बाद पहली बार भाजपा सरकार हर तरह से जरूरतमंदों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के हित में काम कर रहे हैं। उसका निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को लाभ मिलेगा। एमएलसी हरिओम पांडेय व जिपं अध्यक्ष साधू वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्याशी का इंतजार किए बिना पूरी जिम्मेदारी के साथ काम जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव जिला संयोजक बाबा रामशब्द यादव व अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी। बैठक में पूर्व विधायक अनीता कमल, मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय, जिलामंत्री पंकज वर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, मतदाता सूची प्रमुख श्रीश मिश्र, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. रजनीश सिंह, बजरंगी पाठक, ज्ञान कुमार मोदनवाल व आदर्श चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed