फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP leader beaten to death who had come to meet his girlfriend in Ambedkar Nagar

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा BJP नेता: बेटी संग इस हाल में देख खौल उठा घरवालों का खून; मरने तक बरसाई लाठी

Mon, 11 Aug 2025 11:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Aug 2025 11:12 AM IST
सार

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे भाजपा नेता को लड़की के घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उस पर तब तक लाठी-डंडे बरसाए जब तक कि वह मर नहीं गया। खून से लथपथ लाश देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। 

विज्ञापन
BJP leader beaten to death who had come to meet his girlfriend in Ambedkar Nagar
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे भाजपा नेता आनंद कन्नौजिया (24) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप है। बताया गया कि छह साल से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात प्रेमिका के घरवालों को गंवारा न थी। आनंद, शाहपुर चहोड़ा गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन


घटना आलापुर के मगनपुर महिमापुर गांव की है। बताया गया कि रात को प्रेमिका के घरवालों ने आनंद को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात भर लाश घर के अंदर ही पड़ी रही। सुबह ग्रामीणों ने घर के अंदर खून से लथपथ लाश देखी तो चर्चा फैल गई। 

विज्ञापन

हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर सीओ प्रदीप सिंह चंदेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। इससे यह साफ है कि बेरहमी से पिटाई की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed