फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP leader Awadhesh did not reach, speculations intensified

Ambedkar Nagar News: नहीं पहुंचे भाजपा नेता अवधेश, अटकलें तेज

Fri, 25 Oct 2024 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 25 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Awadhesh did not reach, speculations intensified
अंबेडकरनगर। कटेहरी उपचुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार व दो बार चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी शुक्रवार को पार्टी के नामांकन कार्यक्रम व जनसभा में नहीं पहुंचे। उनके समर्थकोंं में इस बीच कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। इन सब के बीच शुक्रवार को शाम होते होते अवधेश की तरफ से 27 अक्तूबर को भीटी में दीपावली मिलन समारोह आयोजित करने के निर्णय ने नई खलबली मचा दी है।
विज्ञापन

अवधेश द्विवेदी इस उपचुनाव में टिकट के प्रबल दावेदारोंं में से एक थे। वे 2022 में भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि 2017 में भाजपा से चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार उन्हें टिकट मिलने की चर्चाएं तेज थीं। हालांकि टिकट उन्हेंं नहीं मिला। शुक्रवार को जब बीजेपी से ही टिकट के अन्य दावेदार भाजपा प्रत्याशी धर्मराज के नामांकन जनसभा में मौजूद थे। तब अवधेश ने पूरे आयोजन से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

बीजेपी की राजनीति में पिछले कई वर्षोंं में यह पहला अवसर था। जब अवधेश कटेहरी में पार्टी के किसी बडे कार्यक्रम में नहीं दिखे। इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं दिनभर होती रहीं। अवधेश के समर्थकों ने यूं तो कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की, लेकिन सोशल मीडिया पर अवधेश के समर्थन में एक के बाद एक पोस्ट सामने आती रही। अवधेश के न पहुंचने से गरमाई राजनीति को शाम होते होते एक और मजबूत बल तब मिल गया जब उन्होंने 27 अक्तूबर को अपने गांव दुबाने का पूरा में दीपावली मिलन समारोह आयोजित करने की घोषणा कर दी। उनकी तरफ से सोशल मीडिया पर आयोजन का जो पोस्टर जारी हुआ उसमें भाजपा का कोई जिक्र नहीं है। इससे अटकलोंं का बाजार और भी गर्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed