फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP government is against Dalit backward classes

Ambedkar Nagar News: भाजपा सरकार दलित पिछड़ों की विरोधी

Mon, 10 Mar 2025 07:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
BJP government is against Dalit backward classes
अकबरपुर विधानसभा के लारपुर के बक्कसपुर गांव मेंं सपा की पीडीए पंचायत मौजूद लोग।
अंबेडकरनगर। विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर व आलापुर में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया।
विज्ञापन



अकबरपुर के लारपुर के बक्कसपुर गांव में राष्ट्रीय महासचिव/ विधायक अकबरपुर राम अचल राजभर ने कहा कि देश के गृहमंत्री ने जिस तरह बाबा साहब का अपमान किया है, उसका बदला पीडीए के लोग आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करके देंगे। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारों की कतार लंबी होती जा रही है।

भाजपा देश को हिंदू-मुस्लिम में बांट कर राज करना चाहती हैं, लेकिन मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी दर्शन भारती, जोन प्रभारी रविंद्र नाथ उपाध्याय , प्रदेश उपाध्यक्ष यूवजन सभा मो. साईम, जिला सचिव सभई राम राजभर, सेक्टर प्रभारी राम केवल राजभर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




वहीं, आलापुर के विकास खंड रामनगर के हाफिजपुर लंगड़ी में राष्ट्रीय सचिव व विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि प्रभुत्ववादियों और उनके संगी-साथी सदैव आरक्षण के विरोधी रहे हैं। सदियों की पीड़ा और आरक्षण दोनों ही पीडीए को एकसूत्र करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष सत्य धारी यादव ने की। जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद, सपा नेता अजय गौतम, कृष्ण कुमार पांडेय, रामसूरत यादव, अनिल कुमार, दयाराम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed