फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike riding couple injured in collision with tractor trolley, woman referred

Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, महिला रेफर

Sun, 29 Dec 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 29 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple injured in collision with tractor trolley, woman referred
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली के यादवनगर तिराहा के निकट शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इसमें महिला को गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के थाना क्षेत्र रौनाही के रामनगर निवासी शंभूनाथ (55) अपनी पत्नी शांति (50) के साथ बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। अहिरौली के यादवनगर तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। शंभू ने हेलमेट लगा रखा था, जिससे उसे गंभीर चोटें नहीं आईं। हालांकि पीछे बैठी शांति के सिर व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आईं। इससे वह बेहोश हो गईं। सीएचसी कटेहरी में इलाज के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed