{"_id":"592c67084f1c1bed14bdbcd0","slug":"bike-rider-dies-in-a-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 29 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
अहिरौली थाना अंतर्गत रग्घूपुर गांव निवासी संतराम (55) पुत्र रामसमुझ रविवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से अहिरौली से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
उधर, फैजाबाद जनपद के गोशाईगंज निवासी मिंटू सिंह (35) पुत्र रामरूप सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, मालीपुर थाना अंतर्गत कोठीनगर निवासी पल्टूराम (60) पुत्र जग्गू सोमवार भोर में गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, बसखारी थाना अंतर्गत हरीपुर गांव निवासी अनिल (30) पुत्र रामजबली व पिंटू (32) पुत्र बहादीराम, अकबरपुर थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर कॉलोनी निवासिनी शुभि (13) पुत्री विनीत, अहिरौली थाना अंतर्गत हाथपाकड़ निवासी रामभवन (32) पुत्र रामनयन, सम्मनपुर थाना अंतर्गत मछलीगांव निवासी देवचंद्र (20) पुत्र प्रहलाद व बेवाना थाना अंतर्गत डिहवा दौलतपुर निवासी सहदेव (55) पुत्र कलेहू अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।