फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   bheem army

भीम आर्मी के तहसील घेराव को लेकर दिनभर अलर्ट रहा प्रशासन

Wed, 30 Dec 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
bheem army
आलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सराय हैबत गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के मामले में भीम आर्मी के तहसील घेराव की चेतावनी के मद्देनजर बुधवार को प्रशासनिक अमला अलर्ट पर रहा। सुबह से ही तहसील मुख्यालय पर एएसपी अवनीश कुमार मिश्र के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स व पीएससी बल डटा रहा। हालांकि, दोपहर में भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष ने चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचकर एसडीएम को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। मामले में राहुल की साजिशन हत्या का आरोप लगाया। पीड़ित परिजनों को 50 लाख की मदद व आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को आलापुर थाने से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर तालाब के किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान आलापुर थाना क्षेत्र के सराय हैबत गांव निवासी 22 वर्षीय राहुल कन्नौजिया के रूप में हुई। बाद में मृतक की बहन मंजू देवी ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। बाद में परिजनों ने केस दर्ज करने में पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए आलापुर बसखारी मार्ग को थाने के पास जाम कर दिया।
विज्ञापन

इससे यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव व सीओ जगदीश लाल टम्टा ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मामले में पुलिस ने आरोपी आलोक समेत अन्य के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया। इस बीच भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष निखिल राव ने पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए आलापुर तहसील घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस अमला अलर्ट हो गया। बुधवार सुबह एहतियात के तौर पर एएसपी अनवनीश कुमार मिश्र के नेतृत्व में एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी जगदीश लाल टम्टा के अलावा थाना जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, आलापुर व बसखारी समेत आधा दर्जन थाने की पुलिस व पीएससी तहसील मुख्यालय पर डट गई। दोपहर में भीम आर्मी, अयोध्या मंडल के अध्यक्ष निखिल राव के नेतृत्व में सूरज, रजत आर्या व अविनाश भारती तहसील मुख्यालय पहुंचे और राहुल की साजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। कहा कि मामले में संलिप्त आरोपियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की जाए। बाद में चार सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा गया। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पीड़ित परिजनों को 50 लाख की मदद व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed