{"_id":"627eaa150ae081505745908d","slug":"beo-tasted-tahri-by-sitting-on-the-floor-with-children-ambedkar-nagar-news-lko6304756165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ ने बच्चों के साथ फर्श पर बैठकर चखी तहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ ने बच्चों के साथ फर्श पर बैठकर चखी तहरी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कंपोजिट विद्यालय बौराव में बच्चों के साथ एमडीएम चखते बीईओ।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
आलापुर (अंबेडकरनगर)। खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर रियाज अंसारी ने शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय बौराव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण कार्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली। बाद में उन्होंने विद्यालय में बने एमडीएम की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों के साथ फर्श पर बैठकर तहरी चखी। भोजन की गुणवत्ता ठीक पाये जाने पर बीईओ ने सराहना भी की। कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के साथ गुणवत्तापूर्ण भोजन भी दिया जाए।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण बनाये जाने के लिए लगातार शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से स्कूलों का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को रामनगर खंड शिक्षाधिकारी रियाज अंसारी ने कंपोजिट विद्यालय बौरावं पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षण व्यवस्था ही हकीकत परखी। साथ ही बच्चों से कई सवाल भी पूछे। शिक्षकों से कहा कि सभी लोग बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। बेहतर शिक्षा के जरिए ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। इस प्रयास में हम सभी को मिलकर काम करना होगा।
बाद में बीईओ ने एमडीएम के तहत बने भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों के साथ फर्श पर बैठकर तहरी चखी। गुणवत्ता ठीक पाए जाने पर बीईओ ने रसोइया लीलावती की सराहना भी की। वहीं बीईओ के साथ भोजन कर बच्चों के चेहरे पर खुुुशी झलक उठी। बच्चों को पूरी मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए बीईओ ने प्रेरित किया। कहा कि बेहतर शिक्षा हासिल कर ही बुलंदियों पर पहुंचा जा सकता है। प्रधानाध्यापक से कहा कि बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन की गुणवत्ता पर विशेेष ध्यान दिया जाए।