फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Beaten to two old man in transactions dispute

लेनदेन के विवाद में दो वृद्धों को पीटा

Thu, 23 Jun 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 23 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Beaten to two old man in transactions dispute
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मारपीट में घायल वृद्ध। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत जफ्फरपुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर बुधवार देर शाम एकजुट हुए लोगों ने एक वृद्ध की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। उन्हें बचाने पहुंचे एक अन्य वृद्ध को भी पीट दिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। बाद में पीड़ितों ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। जफ्फरपुर गांव निवासी रामभरत (63) पुत्र राममगन बुधवार रात लगभग साढ़े 11 बजे गांव के ही बलेही (61) पुत्र हेमराज के साथ एक आयोजन में भाग लेकर पैदल ही घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जब दोनों गांव के निकट पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद लाठी-डंडों से लैस कुछ लोगों ने रामभरत की पिटाई शुरू कर दी। उन्हें बचाने के लिए दौड़े बलेही की भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये रमभरत ने कहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उनसे बीते दिनों 70 हजार रुपये लिया था।


बुधवार सुबह उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा तो वह उनसे अभद्रता करने लगा। साथ ही पैसा न देने की बात कही। इसी बात को लेकर एकजुट लोगों ने पिटाई कर दी। एसओ ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed