फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Barat

बरात से घर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Wed, 09 Dec 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Barat
अंबेडकरनगर। वैवाहिक आयोजन में भाग लेकर बाइक से घर जा रहे युवक को मालीपुर थाना अन्तर्गत बेलउवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाना अन्तर्गत सेहरी गांव निवासी सुनील यादव (21) पुत्र शिवपूजन मंगलवार देर शाम अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत पीरपुर गांव में वैवाहिक आयोजन में भाग लेने गया था। बुधवार भोर में वह बाइक से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह मालीपुर थाना अन्तर्गत बेलउवा गांव के पास पहुंचा तो उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। इसी बीच उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सांस चलने की उम्मीद में पहुंची डायल 112 सेवा के सिपाहियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीटी थाना अन्तर्गत भीटी निवासी गंगाराम (45) पुत्र मेवालाल मंगलवार देर शाम बाइक से भीटी से महरुआ जा रहा था। बाजार के निकट जीप ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। मऊ जनपद के मऊ निवासी मरचू (50) पुत्र पतिराम मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर जाते समय कुर्कीबाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत कोडऱा गांव निवासी मुनव्वर अली (24) पुत्र सरफराज बुधवार सुबह बाइक से इब्राहिमपुर जाते समय बाजार के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बसखारी थाना अन्तर्गत बसखारी निवासी विश्राम (40) पुत्र कमला प्रसाद बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय मसड़ा मोहनपुर गांव के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed