फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bank could not give money in villagers

गांवों में मांग के मुताबिक नहीं मिला कैश

Tue, 27 Dec 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Bank could not give money in villagers
- फोटो : गांवों में मांग के मुताबिक नहीं मिला कैश फोटो अमर उजाला ब्यूरो अंबेडकरनगर। ग्रामीण बैंकों में मंगलवार को भी कैश का संकट दूर नहीं हो सका। जिला मुख्यालय स्थित बैंकों से तो पर्याप्त धन निकासी हुई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंकों से उपभोक्ताओं को पांच से आठ हजार रुपये तक ही मिल सके। जरूरत के मुताबिक धनराशि न मिलने से लोग परेशान हैं। एटीएम सेवा मंगलवार को भी पटरी पर नहीं आ सकी। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर एटीएम बंद पड़े रहे। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक रनीवा, ऐनवां, केदारनगर, कटेहरी, अन्नावां, जलालपुर, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज शाखाओं में धन निकासी के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता लाइन में लग गए। कैश की कमी होने के कारण ज्यादातर उपभोक्ताओं को आवश्यकतानुसार धनराशि नहीं मिल सकी। इन बैंकों से 5 हजार से 8 हजार रुपये का ही भुगतान हो सका। जिला मुख्यालय स्थित एचडीएफसी, एक्सिस, एसबीआई व बैंक आफ बड़ौदा से ही उपभोक्ताओं को पर्याप्त धनराशि मिल सकी, जबकि यूको बैंक, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, ओरिएंटल बैंक, एसबीआई कृषि बैंक से उपभोक्ताओं को मांग के अनुसार धनराशि नहीं मिली। वहीं, जिला मुख्यालय फैजाबाद रोड व मुख्य शाखा एचडीएफसी, पुलिस लाइन व मुख्य शाखा स्थित एसबीआई के एटीएम से ही धन निकासी मंगलवार को हो सकी। अन्य एटीएम खाली रहे। जलालपुर व टांडा में भी एचडीएफसी व एसबीआई के पांच एटीएम से ही कैश निकल सका। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित एटीएम में कैश न होने से लोग भटकते रहे। वहीं, एलडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बैंकों में पर्याप्त धनराशि पहुंच रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंकों में भी शीघ्र ही स्थिति पूरी तरह ठीक हो जाएगी।
ग्रामीण बैंकों में मंगलवार को भी कैश का संकट दूर नहीं हो सका। जिला मुख्यालय स्थित बैंकों से तो पर्याप्त धन निकासी हुई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंकों से उपभोक्ताओं को पांच से आठ हजार रुपये तक ही मिल सके।
विज्ञापन


जरूरत के मुताबिक धनराशि न मिलने से लोग परेशान हैं। एटीएम सेवा मंगलवार को भी पटरी पर नहीं आ सकी। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर एटीएम बंद पड़े रहे।
विज्ञापन


बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक रनीवा, ऐनवां, केदारनगर, कटेहरी, अन्नावां, जलालपुर, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज शाखाओं में धन निकासी के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता लाइन में लग गए। कैश की कमी होने के कारण ज्यादातर उपभोक्ताओं को आवश्यकतानुसार धनराशि नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बैंकों से 5 हजार से 8 हजार रुपये का ही भुगतान हो सका। जिला मुख्यालय स्थित एचडीएफसी, एक्सिस, एसबीआई व बैंक आफ बड़ौदा से ही उपभोक्ताओं को पर्याप्त धनराशि मिल सकी, जबकि यूको बैंक, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, ओरिएंटल बैंक, एसबीआई कृषि बैंक से उपभोक्ताओं को मांग के अनुसार धनराशि नहीं मिली।

वहीं, जिला मुख्यालय फैजाबाद रोड व मुख्य शाखा एचडीएफसी, पुलिस लाइन व मुख्य शाखा स्थित एसबीआई के एटीएम से ही धन निकासी मंगलवार को हो सकी। अन्य एटीएम खाली रहे। जलालपुर व टांडा में भी एचडीएफसी व एसबीआई के पांच एटीएम से ही कैश निकल सका।


ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित एटीएम में कैश न होने से लोग भटकते रहे। वहीं, एलडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बैंकों में पर्याप्त धनराशि पहुंच रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंकों में भी शीघ्र ही स्थिति पूरी तरह ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed