फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bail petition of accused of harassment and forgery rejected

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म के प्रयास व जालसाजी के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

Mon, 26 May 2025 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 26 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bail petition of accused of harassment and forgery rejected
अंबेडकरनगर। शहर कोतवाली इलाके में मार्च माह में महिला से दुष्कर्म के प्रयास और ब्लैकमेल करने के आरोपी की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी है। वहीं भीटी इलाके में धोखाधड़ी कर वरासत कराने के आरोपी की भी जमानत याचिका खारिज हुई है।
विज्ञापन

अकबरपुर क्षेत्र की एक किशोरी ने 14 मार्च 2025 को पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया था कि गांव के अस्मित पटेल ने उसके साथ अपनी एक फोटो खींच ली। इसे दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। 14 मार्च को किशोरी घर पर अकेली थी तो आरोपी वहां पहुंच गया था और दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर मारपीट की। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चला गया था।मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की ओर न्यायालय के समक्ष जमानत याचिका प्रस्तुत की गई। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहन कुमार ने याचिका पर सुनवाई करते हुए अपील खारिज कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, भीटी तहसील क्षेत्र के विनोद कुमार सिंह ने एक जनवरी 2024 को अहिरौली के ककरहिया निवासी राहुल वर्मा समेत तीन लोगों पर जालसाजी कर फर्जी दस्तावेजों के सहारे वरासत कराने और जमीन का बैनामा कराने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस की ओर से जांच कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है। राहुल वर्मा की ओर से दाखिल जमानत याचिका को जिला जज रामसुलीन सिंह ने सुनवाई करते हुए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed