फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Avadhesh Dwivedi appointed President of the Awadh region; the district receives a major responsibility

Ambedkar Nagar News: अवधेश द्विवेदी बने अवध क्षेत्र के अध्यक्ष, जिले को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 25 Jun 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 25 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Avadhesh Dwivedi appointed President of the Awadh region; the district receives a major responsibility
अंबेडकरनगर। भाजपा प्रदेश संगठन की नई सूची ने जिले की राजनीति में लंबे समय से महसूस किए जा रहे एक खालीपन को भरा है। कटेहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी को अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति अंबेडकरनगर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात मानी जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद से अंबेडकरनगर का कोई चेहरा प्रदेश मंत्रिमंडल या संगठन में बड़ी जिम्मेदारी नहीं पा सका था। रामनगरी अयोध्या के पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर की राजनीति हमेशा प्रदेश के राजनीतिक विमर्श का हिस्सा रही है। वर्ष 2017 में भाजपा ने जिले की दो विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, वर्ष 2022 के चुनाव में राजनीतिक समीकरण बदल गए। जिले के प्रतिनिधित्व का सवाल तब भी बना रहा। वर्ष 2024 के कटेहरी उपचुनाव के बाद भी यह चर्चा तेज थी। भाजपा नेतृत्व अंबेडकरनगर को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। अवधेश द्विवेदी का नाम आते ही जिले की राजनीतिक चर्चा का केंद्र बदल गया।
विज्ञापन


कटेहरी से शुरू हुआ सफर
अवधेश द्विवेदी मूलरूप से भीटी ब्लॉक क्षेत्र के दुबाने का पूरा गांव निवासी हैं। उनका राजनीतिक आधार कटेहरी विधानसभा क्षेत्र रहा है। उनके पिता दिवंगत जमुना प्रसाद द्विवेदी एक शिक्षक थे। अवधेश ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने वर्ष 2017 में भाजपा और वर्ष 2022 में निषाद पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। समर्थकों की नाराजगी के बावजूद वे संगठन से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2027 के चुनावों की बनी रणनीति
अवधेश द्विवेदी को अवध क्षेत्र की कमान सौंपकर भाजपा ने दो महत्वपूर्ण संदेश दिए हैं। एक ओर अंबेडकरनगर को संगठनात्मक प्रतिनिधित्व मिला है। इससे स्थानीय असंतोष को साधने का प्रयास किया गया है। वहीं दूसरी ओर वर्ष 2027 के चुनाव से पहले ब्राह्मण नेतृत्व को आगे बढ़ाया गया है। यह सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed