फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   assembly election : No any nomination on second day

विधानसभा चुनाव ः दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन

Fri, 03 Feb 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 03 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
assembly election : No any nomination on second day
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र लेने पहुंचे प्रत्याशी प्रतिनिधियों की होती चेकिंग । - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं हुआ। पहले दो दिन एक भी नामांकन न होने के बावजूद कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के अत्यंत कड़े प्रबंध किए गए थे। शनिवार 4 फरवरी से नामांकन का दौर शुरू हो जाने की उम्मीद हैै।

विज्ञापन


डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने इस बीच शुक्रवार को एक बार फिर से कलेक्ट्रेट का विधिवत जायजा लिया और नामांकन प्रक्रिया बेहतर ढंग से निपटाने तथा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को कुशलतापूर्वक बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


 पांचवें चरण में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिले में नामांकन प्रक्रिया का दौर एक दिन पहले गुरुवार को शुरू हुआ था। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध बुधवार को ही पूरा कर लिया था। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन निर्धारित समय बीतने तक कोई भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा। पहले दिन गुरुवार को 38 नामांकन पत्र निर्गत हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा था कि शुक्रवार को दूसरे दिन नामांकन करने के लिए प्रत्याशी पहुंचेंगे। हालांकि किसी प्रमुख राजनीतिक दल के प्रत्याशी के पहुंचने की उम्मीद तो नहीं थी, लेकिन फिर भी यह संभावना थी कि कतिपय निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने शुक्रवार को जरूर पहुंचेंगे। उम्मीदों के विपरीत निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भी नामांकन करने शुक्रवार को कोई कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंचा।

 प्रशासन ने हालांकि नामांकन को देखते हुए दूसरे दिन शुक्रवार को समूचे कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए थे। कलेक्ट्रेट के निकट अंबेडकर मूर्ति से होकर जाने वाले रास्ते पर टांडा मार्ग के निकट ही बैरियर लगा दिया गया था, जबकि बसपा कार्यालय की तरफ से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर सीडीओ आवास के निकट बैरियर बनाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।


इस बीच शुक्रवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने एक बार फिर से तैयारियों का जायजा लिया। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए निर्धारित किए गए अलग-अलग कक्षों का दोनों अधिकारियों ने विस्तार से जायजा लिया और कई आवश्यक दिशा-निर्देश मातहत अधिकारियों को दिए। माना जा रहा है कि शनिवार 4 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed