{"_id":"598b51d14f1c1bad518b45c6","slug":"asm-s-dead-body-hanged-from-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए के घर में छत से लटका मिला एएसएम का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए के घर में छत से लटका मिला एएसएम का शव
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जनपद के तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर का शव बुधवार को मालीपुर बाजार स्थित किराए के कमरे में छत से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। घटना के समय परिवारीजन मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात सुरेंद्र मौर्या (38) मालीपुर बाजार में किराए के मकान में परिवार के साथ तीन वर्ष से रह रहे थे। वे अकबरपुर थाना अंतर्गत कटरिया याकूबपुर गांव के मूल निवासी थे। रक्षाबंधन पर्व के चलते गत दिवस ही परिवारीजन अकबरपुर स्थित घर चले गए।
विज्ञापन
सुरेंद्र अकेले ही मालीपुर में रह रहे थे। मंगलवार रात उन्होंने तुलसीपुर में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी की। बुधवार सुबह वह मालीपुर आए और कमरा बंद कर अंदर चले गए। शाम तक जब कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक गोविंद तिवारी ने दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी अनहोनी की आशंका हुई। इस बीच आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए थे। कुछ लोगों ने खिड़की का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। सुरेंद्र का शव रस्सी के सहारे छत में लगे लोहे के कुंडे से लटक रहा था।
इस बीच जानकारी होने पर एसओ मनबोध तिवारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से बातचीत की लेकिन घटना का कोई कारण स्थानीय लोग बता नहीं पाए। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देने के बाद काफी देर तक घर के बाहर इंतजार किया। फारेंसिक टीम को भी सूचना दी गई। देर शाम टीम मौके पर पहुंची।
इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को अभिरक्षा में लिया गया। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए मामला आत्महत्या का है। घटना का कोई कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इतनी जानकारी हुई है कि ड्यूटी से आने के बाद उन्होंने टेलीफोन से अपने जीजा से सामान्य बातचीत भी की थी।