फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   appointment

नियुक्ति पत्र पाकर खुशी से खिले 77 नवनियुक्त नलकूप ऑपरेटरों के चेहरे

Wed, 09 Dec 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
appointment
अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने 77 युवाओं को नलकूप ऑपरेटर पद पर चयन का नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं के चेहरे खुशी से खिल गए। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विभाग की बेहतरी व किसानों की मदद के लिए सदैव पूरी निष्ठा से काम करने की सलाह दी। डीएम ने कहा कि नलकूप ऑपरेटरों की नियुक्ति से नलकूपों के संचालन में बेहतर सुधार होगा। इसका लाभ निश्चित रूप से किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता नलकूप कन्हैया प्रसाद ने बताया कि सरकार द्वारा बीते दिनों प्रदेश में रिक्त पड़े नलकूप ऑपरेटर के पद के लिए रिक्तियां निकाली गई थीं। विभिन्न परीक्षाओं के माध्यम के बाद प्रदेश में 3209 युवाओं का चयन नलकूप ऑपरेटर के लिए हुआ। इसमें से 77 युवाओं को जिले के लिए चयन हुआ। शासन के निर्देश पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना के तहत निर्देशों का पालन करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति पत्र मिलते ही चयनित युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। डीएम ने कहा कि अब इन कर्मचारियों के जरिए किसानों को सस्ती सिंचाई का लाभ मिलेगा। इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। किसानों को बेहतर सिंचाई की सुविधा मिले इसके लिए ही काफी सक्रियता के साथ इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने नवनियुक्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने की सलाह दी। कहा कि नलकूप ऑपरेटरों पर विशेष जिम्मेदारी होती है। वह सीधे किसानों से जुड़ेंगे। ऐसे में उन्हें अन्नदाताओं को बेहतर सिंचाई का लाभ दिलाने में पूरी ईमानदारी से काम करना होगा। किसान जब तक सस्ती सिंचाई का लाभ पाएंगे तो किसानों की आय दोगुनी करने के सरकार के मिशन को भी बल मिलेगा। इससे किसानों के घरों में खुशहाली आएगी। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीडीओ घनश्याम मीणा, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड कन्हैया प्रसाद, सहायक अभियंता सुप्रिया गुप्ता व अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed