फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Another person tested positive for dengue, ELISA report awaited

Ambedkar Nagar News: डेंगू से एक और मिला संक्रमित, एलाइजा रिपोर्ट का इंतजार

Fri, 19 Sep 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Another person tested positive for dengue, ELISA report awaited
अंबेडकरनगर। मौसम में हो रहे बदलाव से संक्रामक रोग जिले में तेजी से पैर पसार रहे हैं। बुखार के साथ डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। डेंगू का एक और केस सामने आने के बाद विभाग पीड़ित का एलाइजा जांच कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

रामपुर सकरवारी के एक युवक को बुखार आ रहा था जिसकी जांच एक निजी लैब में किट से बृहस्पतिवार को कराई गई। इसमें वह डेंगू पॉजीटिव पाया गया। इसके बाद उसकी एलाइजा जांच कराई गई है। अब विभाग रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। वजह यह है कि एलाइजा रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद ही इस मरीज को डेंगू संक्रमित माना जाएगा। विभाग के अनुसार, अब तक जिले में 51 मरीज सामने आ चुके हैं। मौजूदा समय में नौ मरीज सक्रिय हैं। एक मरीज का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जबकि अन्य का उपचार घर पर ही हो रहा है। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गौतम मिश्रा ने बताया कि मरीज के घर के आसपास दवाओं का छिड़काव करा दिया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के भरोसे हो रही एलाइजा जांच
जिला अस्पताल में करीब दो साल पहले डेंगू की एलाइजा जांच के लिए एलाइजा रीडर मशीन लगाई थी। शुरुआत में इस मशीन से मरीजों की जांच की जा रही थी। बाद में यह ठप हो गई थी। बताया जा रहा है कि तापमान नियंत्रण करने वाली मशीन न होने से जांच बंद हो गई थीं। इसके बाद से एलाइजा की जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से कराई जा रही है। सीएमएस डॉ. पीएन यादव का कहना है कि जिला अस्पताल में डेंगू की किट और एलाइजा जांच दोनों की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed