फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Annual examination will start from tomorrow in 1582 council schools

1582 परिषदीय स्कूलों में कल से शुरू होगी वार्षिक परीक्षा

Mon, 21 Mar 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Annual examination will start from tomorrow in 1582 council schools
अंबेडकरनगर। लगभग दो वर्ष बाद नई शिक्षा नीति के तहत जिले के 1582 परिषदीय विद्यालयों में 23 मार्च से प्रारंभ हो रही वार्षिक परीक्षा को सकुशल निपटाने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा में एक लाख 56 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। कक्षा एक की परीक्षा जहां मौखिक होगी, तो वहीं दो से कक्षा पांच तक की परीक्षा मौखिक व लिखित दोनों होगी। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा मात्र लिखित ही होगी। परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं की उपलब्धता प्रधानाध्यापकों के जिम्मे होगी तो प्रश्नपत्र मुख्यालय से उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले प्रधानाध्यापक की ओर से बंद प्रश्नपत्रों को एक सहायक अध्यापक, जबकि विद्यालय प्रबंध समिति के दो सदस्यों के समक्ष खोला जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बीते दो वर्ष से परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक परीक्षा नहीं हो रही थी। छात्र-छात्राओं को बगैर परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया था। अब जबकि कोरोना पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है, तो ऐसे में इस बार परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा सुनिश्चित की गई है। 23 मार्च से प्रारंभ होने वाली परीक्षा नई शिक्षा नीति के तहत होगी। बेसिक शिक्षा कार्यालय के सुरेश तिवारी ने बताया कि जिले के 1582 परिषदीय विद्यालयों में एक लाख 56 हजार 27 परीक्षार्थी भागीदारी करेंगे। परीक्षा पूरी तरह से नई शिक्षा नीति के तहत होगी।
विज्ञापन

कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा दो से पांच तक की परीक्षा लिखित व मौखिक दोनों होगी, जबकि कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा लिखित होगी। इसमें कक्षा दो में 27 हजार 900, कक्षा तीन में 28 हजार 830, कक्षा चार में 30 हजार 135, कक्षा पांच में 26 हजार 856, कक्षा छह में 14 हजार 909, कक्षा सात में 13 हजार 883 व कक्षा आठ में 13 हजार 760 परीक्षार्थी शामिल हैं। बताया कि परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के जिम्मे होगी, जबकि प्रश्नपत्र विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से एक घंटा पहले खुलेंगे प्रश्नपत्र
बीएसए कार्यालय के अनुसार पहले खंड शिक्षा अधिकारी को सीलबंद लिफाफे में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी इसे संबंधित विद्यालय को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पहले प्रधानाध्यापक एक सहायक अध्यापक व विद्यालय प्रबंध समिति के दो सदस्यों के सामने सीलबंद लिफाफे को खोलेंगे। इसके बाद कक्षों में प्रश्नपत्र का वितरण कर दिया जाएगा।
29 व 30 को होगा मूल्यांकन
बीएसए कार्यालय के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 29 व 30 मार्च को होगा। कक्षा दो से सात तक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधित विद्यालय में ही होगा, जबकि कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ब्लॉक संसाधन केंद्र पर होगा। इन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधित विद्यालय के अध्यापकों द्वारा नहीं, बल्कि दूसरे विद्यालय के अध्यापकों की ओर से किया जाएगा। कक्षा एक से सात तक का परीक्षाफल मौखिक संबंधित छात्र-छात्राओं को बताया जाएगा, जबकि कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को 31 मार्च को संबंधित विद्यालय में समारोहपूर्वक प्रगतिपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह है समय सारिणी
23 मार्च को प्रथम पाली में साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक कक्षा एक की हिंदी मौखिक, कक्षा 2 से 8 की हिंदी लिखित, द्वितीय पाली में साढ़े 12 से ढाई बजे तक कक्षा 2 से 5 तक हिंदी मौखिक, कक्षा 6 से 8 की पर्यावरण शिक्षा, 24 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा एक की गणित मौखिक, कक्षा 2 से 5 तक गणित लिखित व कक्षा 6 से 8 तक गणित, द्वितीय पाली में कक्षा 2 कक्षा 5 तक गणित की मौखिक, कक्षा 6 से 8 तक कृषि विज्ञान गृह शिल्प की परीक्षा होगी। 25 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा एक की अंग्रेजी मौखिक, कक्षा 2 से 5 तक अंग्रेजी लिखित व कक्षा 6 से कक्षा 8 तक अंग्रेजी, द्वितीय पाली में कक्षा 2 से कक्षा 5 तक अंग्रेजी मौखिक, कक्षा 6 से कक्षा 8 तक खेल एवं स्वास्थ्य शिक्षा की परीक्षा होगी। 26 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा 3 से 5 की संस्कृत, उर्दू लिखित एवं मौखिक, कक्षा 6 से 8 की विज्ञान, द्वितीय पाली में कक्षा 3 से 5 तक कला, संगीत लिखित एवं मौखिक, कक्षा 6 से 8 तक कला व संगीत की परीक्षा होगी। 28 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा 3 से 5 तक हमारा परिवेश लिखित, कक्षा 6 से 8 तक सामाजिक विषय व द्वितीय पाली में कक्षा 3 से कक्षा 5 तक हमारा परिवेश मौखिक, कक्षा 6 से 8 तक संस्कृत व उर्दू की परीक्षा होगी।

परीक्षा की तैयारियां पूरी
परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं 23 से 28 मार्च तक होंगी। परीक्षा को सकुशल निपटाने को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed