फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ANM suspended, Asha Bahu removed from service

Ambedkar Nagar News: एएनएम निलंबित, आशा बहू को सेवा से हटाया

Sun, 04 Jun 2023 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
ANM suspended, Asha Bahu removed from service
टांडा (अंबेडकरनगर)। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को डीएम अविनाश सिंह को कई जगह गड़बड़ी मिली। हंसवर में एएनएम हस्ताक्षर कर नदारद मिलने पर निलंबित कर दिया गया तो वहीं ब्राहिमपुर कुसमा में नदारद मिली आशा बहू की सेवा से हटाने का निर्देश दिया गया। हंसवर व मुंडेरा में अनुपस्थित मिलीं दो आशा बहू, दो आंगनबाड़ी कर्मचारी तथा सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हंसवर पहुंचे। उपस्थिति रजिस्टर पर एएनएम ने हस्ताक्षर तो किया था लेकिन नदारद थीं। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को संबंधित एएनएम को निलंबित करने का निर्देश दिया। सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कर्मचारी व आशा बहू अनुपस्थित मिले। इस पर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। डीएम ने अस्पताल के अलग-अलग कक्षों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरा में आशा बहू व आंगनबाड़ी कर्मचारी अनुपस्थित मिलीं। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। डीएम ने एक मरीज मुनीरा से फोन पर इलाज के बारे में जानकारी हासिल की। स्वास्थ्य केंद्र ब्राहिमपुर कुसम में भी डीएम को आशा बहू अनुपस्थित मिलीं। इन्हें सेवा से हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी एमओआईसी व खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम जन आरोग्य मेले को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

1482 मरीजों का इलाज
रविवार को जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 1482 मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि मरीजों के बेहतर इलाज के लिए 88 चिकित्सक व 156 पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई थी। मेले में 827 पुरुष, 626 महिला व 29 बच्चों का इलाज सुनिश्चित किया गया। 337 लोगों की कोविड जांच की गई जबकि 337 पात्रों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed