{"_id":"5d3c91e68ebc3e6cb8325377","slug":"anm-ambedkar-nagar-news-lko473193862","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम बनीं ग्राम प्रधान को मिली नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम बनीं ग्राम प्रधान को मिली नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएनएम टांडा (अंबेडकरनगर)। ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी के साथ साथ एएनएम की नौकरी करने पर दौलतपुर एकसारा की ग्राम प्रधान को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी की है। इसमें कहा गया कि समुचित जवाब न आने पर अग्रिम निर्णय ले लिया जाएगा। बीते दिनों जिला प्रशासन से शिकायत हुई कि ग्राम पंचायत दौलतपुर एकसारा की प्रधान नीलम का चयन अयोध्या जनपद के मयाबाजार स्थित सीएचसी में एएनएम के पद पर हो गया है। सरकारी सेवा में चयन के बाद भी उन्होंने त्यागपत्र नहीं दिया गया। इस पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू करवाई।
अयोध्या के सीएमओ से रिपोर्ट ली गई, तो पता चला कि नीलम वहां एएनएम के तौर पर कार्यरत हैं। इसके बाद जिला पंचायतराज अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी। इस बीच जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधान को पूरे प्रकरण से संबंधित नोटिस जारी कर दी है। इसमें एक साथ दो पदों पर रहकर कार्य करने तथा वेतन व मानदेय भी लेते रहने का जिक्र करते हुए कहा गया कि जल्द ही समुचित स्पष्टीकरण दिया जाए, अन्यथा ग्राम प्रधान पद से हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।