फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fraud of 4.44 lakh in the name of giving a loan

Ambedkar Nagar News: ऋण दिलाने के नाम पर 4.44 लाख की ठगी

Sat, 05 Sep 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 4.44 lakh in the name of giving a loan
अंबेडकरनगर। भूमि खरीदने के लिए 10 लाख रुपये का ऋण दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने राजन कसौधन से चार 4.44 लाख रुपये ठग लिए। रकम हासिल करने के बाद आरोपियों ने राजन का मोबाइल नंबर बंद कर दिया। साइबर पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज निवासी राजन कसौधन को भूमि खरीदने के लिए 10 लाख रुपये की आवश्यकता थी। इसी दौरान अभिषेक श्रीवास्तव ने उनसे संपर्क किया और खुद को बजाज कंपनी का फाइनेंसर बताया। अभिषेक ने अंबुज नाम के व्यक्ति से बातचीत कराई। इसके बाद गुरुप्रीत कौर, नीतीश, दीक्षा शर्मा, अन्नू यादव, साक्षी मिश्रा और गोलू ने राजन को फोन किए। इन सभी ने खुद को ऋण प्रदाता कंपनी का प्रतिनिधि बताया और जल्द ऋण स्वीकृत कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जालसाजों ने ऋण प्रक्रिया, बीमा, जीएसटी, फाइल शुल्क, सुरक्षा राशि और ईसीएस समेत विभिन्न शुल्कों के नाम पर पैसे मांगे। राजन ने फोन पे के जरिये अलग-अलग बैंक खातों और बारकोड पर कुल चार लाख 44 हजार 225 रुपये ट्रांसफर किए। ठगी का अहसास होने पर राजन ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर रंधा सिंह ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed