फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Angry teachers and employees started picketing due to non-payment of salary

Ambedkar Nagar News: वेतन भुगतान न होने से नाराज शिक्षक व कर्मचारियों ने शुरू किया धरना

Tue, 06 Dec 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Angry teachers and employees started picketing due to non-payment of salary
बसखारी (अंबेडकरनगर)। एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर में विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। तीन माह का बकाया वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों व कर्मचारियों ने मंगलवार से विद्यालय परिसर में अनिश्वतकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रबंधन की मनमानी शिक्षकों के लिए समस्या बनती जा रही है।
विज्ञापन

एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर में शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन के बीच आपसी तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। शिक्षकों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन के मनमाने रवैये के चलते वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। सितंबर, अक्तूबर व नवंबर माह का बकाया वेतन भुगतान कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसको लेकर डीआईओएस समेत अन्य विभागीय अधिकारियों को पत्र भी सौंपा गया लेकिन वेतन भुगतान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

वेतन न मिलने से गुस्साए शिक्षकों व कर्मचारियों ने कृष्ण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में अनिश्चतकालीन धरना शुरू कर दिया है। शिक्षकों के धरने पर चले जाने के कारण विद्यालय में शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों व कर्मचारियों ने बताया कि समय से वेतन का भुगतान न हो पाना सभी के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। यह कोई एक या दो माह का मुद्दा नहीं बल्कि लंबे समय से इसी तरह की मनमानी का दंश उन्हें झेलना पड़ रहा है।

जल्द होगा वेतन का भुगतान
शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाया जाएगा। बकाया वेतन का भुगतान एक-दो दिन के अंदर करा दिया जाएगा। शिक्षकों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
- मनोज गिरि, प्रभारी डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed