फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anganwadi centers

Ambedkar Nagar News: 54 आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द मिलेगा अपना भवन

Tue, 26 Sep 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers
अंबेडकरनगर। जिले के 54 आंगनबाड़ी केंद्र को जल्द ही अपना भवन मिलेगा। सवा छह करोड़ की लागत से भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को मार्च तक निर्माण कार्य पूरा कराना है। भवन मिलने से बच्चों व महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के संचालन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

ये आंगनबाड़ी केंद्र अभी उधार के भवनों में चल रहे हैं। स्थान की कमी के चलते योजनाओं के संचालन में परेशानी को देखते हुए केंद्रों को अपना भवन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव को शासन ने गत दिनों मंजूरी दी थी। इसके साथ भवनों के निर्माण का कार्य ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रस्ताव के मुताबिक एक केंद्र के निर्माण पर 11 लाख 84 हजार रुपये की लागत आएगी। छह करोड़ 39 लाख 36 हजार रुपये की लागत से 54 केंद्रों के भवन बनाने का कार्य आरईएस ने शुरू कराया है। निर्माण कार्य मार्च 2024 तक पूरा करने का कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले के 2551 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 421 के पास ही अपने भवन हैं। शहरी क्षेत्र के 29 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन चल रहे हैं। 2101 केंद्र पंचायत भवन व परिषदीय विद्यालय में खुले हैं। पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं होने से छोटे बच्चों को पढ़ाने व पुष्टाहार देने में परेशानी हो रही है। गभर्वती महिलाओं से संबंधित योजनाओं के संचालन में भी दिक्कत आती है। 54 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपने भवन मिलने से करीब 45 हजार बच्चों व महिलाओं को सहूलियत होगी।


मार्च तक निर्माण कराया जाएगा पूरा
54 आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था को मार्च 2024 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
-दिनेश मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed