फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   An old woman got electrocuted by a power machine in the field and died

Ambedkar Nagar News: खेत में लगी झटका मशीन से वृद्धा को लगा करंट, मौत

Wed, 22 Jan 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 22 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
An old woman got electrocuted by a power machine in the field and died
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के कैथा गांव में जलालपुर के कैथा गांव में शोभा के घर के बाहर लगी भीड़। 
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर के कैथा गांव में मंगलवार सुबह खेत में लगी झटका मशीन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पीएचसी नगर में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। पहले से नाराज घरवाले इस बात से और भड़क गए और कोतवाली के सामने शव रखकर हंगामा करने लगे। पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजे जाने पर वृद्धा के घरवाले शांत हुए। खेत में झटका मशीन लगाने वाले किसान के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कैथा गांव के ओम प्रकाश की पत्नी शोभा देवी (60) सुबह करीब सात बजे गांव निवासी किसान के खेत में बथुवा का साग तोड़ने गई थीं। किसान ने मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेत में झटका मशीन लगा रखी थी। शोभा देवी ने जैसे ही खेत में घुसने का प्रयास किया, उन्हें करंट का झटका लगा। वह वहीं बेसुध होकर गिर पड़ीं। परिवार के लोग उन्हें पीएचसी नगपुर लाए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की सूचना पुलिस को न दिए जाने पर परिजन आक्रोशित हो गए। सभी शव लेकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। बेटे हृदय सागर के मुताबिक किसान की लापरवाही से उनकी मां की जान गई है। मामले में एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाए। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कार्रवाई कराने का भरोसा देते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, जिसके बाद परिजन शांत हुए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed