{"_id":"682b69f7153b8c0b6c027dee","slug":"an-innocent-girl-was-assaulted-after-being-taken-to-the-garden-on-the-pretext-of-feeding-her-litchis-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-134977-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लीची खिलाने के बहाने बाग में ले जाकर मासूम से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लीची खिलाने के बहाने बाग में ले जाकर मासूम से दुष्कर्म
Mon, 19 May 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 19 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा क्षेत्र में लीची खिलाने के बहाने मासूम को बाग ले जाकर दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने पर आरोपी ने परिजनों के साथ मासूम की मां व बाबा की पिटाई कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं।
पीड़िता की मां के मुताबिक 18 मई को शाम 4:30 बजे उनकी पांच वर्ष की मासूम बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां पड़ोसी युवक आया। उसने मासूम को लीची खिलाने का लालच दिया। इसके बाद उसे बाग ले जाकर दुष्कर्म किया। शाम पांच बजे के करीब मासूम रोते हुए अपने घर पहुंची।
बेटी की दुर्दशा देख मां व परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की मां ने अपने देवर को आरोपी के घर भेज शिकायत की। कुछ देर बात आरोपी अपने सात भाइयोंं के साथ पीड़ित के घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। शोर सुन बच्ची की मां और 70 वर्षीय बाबा घर से बाहर निकले। लाठी-डंडे से लैस होकर आरोपी और उसके भाइयों ने बेरहमी से पीट दिया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़िता के परिजनों को घर के अंदर भेज दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता के घर के दरवाजे को तोड़ने के लिए दरवाजे पर डंडे से वार करने लगे।
विज्ञापन
इससे सभी दहशत में आ गए और पीआरवी पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। करीब 30 मिनट बाद पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। इसके बाद पीड़िता ने बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में गुहार लगाई। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दुष्कर्म समेत अन्य धाराओंं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -
बीते वर्ष पिता की हो चुकी मौत-
हैवानियत की शिकार हुई पांच वर्षीय मासूम के पिता की नौ जुलाई 2024 को मौत हो चुकी है। ऐसे में मृतक की पांच वर्ष की बेटी और उसकी मां की जिम्मेदारी मृतक के सेवानिवृत्त पिता ने अपने कंधों पर उठा रखी है।