{"_id":"68891ac33c014e993b034f3a","slug":"an-electric-wire-broke-and-fell-on-a-villager-he-died-during-treatment-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-139463-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिजली का तार टूटकर ग्रामीण पर गिरा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिजली का तार टूटकर ग्रामीण पर गिरा, इलाज के दौरान मौत
Wed, 30 Jul 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुख्तार अली की फाइल फोटो।
अंबेडकरनगर। महरुआ के सेमरी जैमलपुर निवासी मुख्तार अली (45) की सोमवार रात बिजली के करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है।
मृतक के भांजे जाहिद के मुताबिक उनके मामू मुख्तार अली निजी वाहन चलाते थे। सोमवार को वाहन लेकर शिवबाबा धाम गए थे। रात में वापस आने के बाद खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। रात 8:30 बजे अचानक ऊपर से गुजरा घरेलू कनेक्शन के लिए निकला बिजली का तार टूटकर उनके सीने पर गिर गया। बिजली आपूर्ति चालू होने के कारण तार गिरते ही वह तड़पने लगे। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने बांस-बल्ली के सहारे तार को हटाया, लेकिन तब तक बेसुध हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महरुआ पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की दो संतानें हैं। बड़ा बेटा अमन (14) गांव के निकट एक इंटर कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ता है। छोटा बेटा अयान (12) वर्ष प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। पति की मौत की खबर सुनते ही मृतक की पत्नी रजिया बेसुध हो गईं। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।