फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Amjad, Armaan and Abhishek champion in the race

दौड़ में अमजद, अरमान व अभिषेक चैंपियन

Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Amjad, Armaan and Abhishek champion in the race
अंबेडकरनगर के एकलव्य स्टेडियम में विजेता को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जिले में चल रही सांसद खेल प्रतियोगिता का सोमवार को एकलव्य स्टेडियम में समापन हो गया। वक्ताओं ने खिलाड़ियों से आगे भी निरंतर प्रयास जारी रखने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के महामंत्री जनपद प्रभारी विजय प्रताप ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय जाना और उत्साहवर्धन किया। अंतिम दिन 100 व 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मोहम्मद अमजद, 400 मीटर में मोहम्मद अरमान, 800 मीटर बालक वर्ग में अभिषेक यादव प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में सौम्या प्रथम, 400 व 800 मीटर में ओजस्वी प्रथम रहे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में युवा हिस्सा भी ले रहे हैं। युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने व उनकी प्रतिभा निखारने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। कहा कि ऐसे आयोजनों से ही युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम संयोजक पूर्व सांसद हरिओम पांडेय ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि ऐसे ही सराहनीय प्रयास से युवाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर सरिता गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि खेल एकता का एहसास दिलाता है। प्रतियोगिता का आयोजन बीती 10 नवंबर से चल रहा है। जिले में कबड्डी, वालीबॉल व एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन मौके पर लोकसभा स्तर पर एकलव्य स्टेडियम में आयोजित कबड्डी बालक वर्ग में भीटी की टीम विजेता एवं टांडा की टीम उप विजेता रही। बालिका वर्ग में टांडा की टीम विजेता व भियांव की टीम उप विजेता रही। वालीबॉल बालक वर्ग में जलालपुर टीम विजेता तो कटेहरी उप विजेता बनी। बालिका वर्ग में टांडा विजेता व जलालपुर की टीम उपविजेता रही। 100 व 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मोहम्मद अमजद, 400 मीटर में मोहम्मद अरमान, 800 मीटर बालक वर्ग में अभिषेक यादव प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में सौम्या प्रथम, 400 व 800 मीटर में ओजस्वी प्रथम रहे। विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पूर्वमंत्री धर्मराज निषाद, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय व रामकिशोर राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed