फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar will become a new center of development and religious tourism: Yogi

विकास और धार्मिक पर्यटन का नया केंद्र बनेगा अंबेडकरनगर : योगी

Fri, 07 Aug 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ambedkarnagar will become a new center of development and religious tourism: Yogi
आलापुर तहसील क्षेत्र के गोविंद साहब मेला परिसर में शुक्रवार को जनसभा को संबो​धित करते सीएम योगी
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोविंद साहब धाम में आयोजित जनसभा में अंबेडकरनगर के लिए 706 करोड़ रुपये की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और धार्मिक पर्यटन से जुड़े कार्य जिले को नई पहचान दे रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया और मुख्यमंत्री ने उनसे संवाद भी किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में धर्मराज निषाद की जीत के बाद वह शिव बाबा और श्रवण धाम आए थे, जहां जिले को करीब 1,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी गई थी। अब तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए 706 करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर अब एक नहीं, दो एक्सप्रेसवे से जुड़ चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के तहत सिद्धार्थनगर, बस्ती, प्रयागराज और दक्षिण भारत तक बेहतर संपर्क स्थापित करने की दिशा में अंबेडकरनगर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए स्थानीय मुद्दों पर अस्पताल, बस स्टेशन समेत अन्य आवश्यक विकास कार्य कराने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने विधानसभा नहीं चलने दी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुपूरक बजट में महापुरुषों और संतों के स्मारकों के संरक्षण, कोटेदारों के इंसेंटिव तथा ग्राम चौकीदारों के मानदेय में वृद्धि का प्रावधान किया गया है, लेकिन सपा के हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही नहीं चल सकी। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की पहचान इंसेफलाइटिस, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से होती थी, जबकि अब स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है।

हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा
राजकीय हथकरघा दिवस का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने अंबेडकरनगर सहित प्रदेश के कारीगरों और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी और हस्तशिल्प भारत की सांस्कृतिक विरासत हैं। सरकार पारंपरिक कारीगरों और स्थानीय उत्पादों को बाजार, पहचान और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए काम कर रही है। इसी उद्देश्य से टेक्सटाइल पार्क की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है।

देश के वीरों को सम्मान देने का काम किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विदेशी आक्रांताओं के नाम पर होने वाले आयोजनों पर रोक लगाई और देश के वीर योद्धाओं को सम्मान देने का कार्य किया। उन्होंने बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज और उनकी प्रतिमा की स्थापना का उल्लेख किया। साथ ही बताया कि अवंतीबाई लोधी के नाम पर महिला पुलिस की तीन बटालियन गठित की गई हैं, जिनमें प्रदेश की बेटियों को प्रशिक्षण देकर सुरक्षा व्यवस्था में जिम्मेदारी दी जाएगी।

लाभार्थियों को सौंपे चेक और आवास की चाबियां
मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी योजना के तहत आकृति राम और उत्कर्ष तिवारी को 5.75-5.75 लाख रुपये के डेमो चेक प्रदान किए। जन्मजात दोष के उपचार के लिए अंशी और प्रियाल यादव, बाल सेवा योजना की आयुषी और अंशिका, एमएसएमई के प्रमोद कुमार गुप्ता, आरुषी यादव और रीता देवी को भी लाभ प्रदान किया।

कृषि विभाग के लाभार्थियों में वंदना पटेल और अभिषेक तिवारी को सहायता दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रीना सोनी, मीरा देवी और कल्पनाथ को आवास की चाबियां सौंपी गईं। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत उर्मिला और यमुरता देवी को पांच-पांच लाख रुपये के चेक दिए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत ऊषा मौर्य को 4.69 करोड़ रुपये और उमा सिंह को 86.40 लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से छह महिलाओं और बच्चों की गोदभराई व अन्नप्राशन कराया गया। नीट में 1490वीं रैंक हासिल करने वाले प्रियांशू चौरसिया को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed