फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkar Nagar drugged and forced deed forcing his thumb impression stamp instead

UP : अम्बेडकरनगर में नशीला पदार्थ खिलाकर कराया बैनामा, हस्ताक्षर कराने की जगह स्टांप पर लगवाया अंगूठा

Thu, 02 Oct 2025 05:22 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अम्बेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बेडकरनगर Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 02 Oct 2025 05:22 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में आलापुर के निकसपुर बिडहर निवासी अमित कुमार की जमीन धोखाधड़ी से हड़पने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Ambedkar Nagar drugged and forced deed forcing his thumb impression stamp instead
ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

अंबेडकरनगर के जलालपुर इलाके में आलापुर के निकसपुर बिडहर निवासी अमित कुमार की जमीन धोखाधड़ी से हड़पने का मामला सामने आया है। अमित को नशीला पदार्थ खिलाकर होश खोने की स्थिति में जबरन रजिस्ट्री कराई गई। मामले में उप निबंधक समेत सात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता अमित कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी भूमि कटका थाना क्षेत्र के दुल्हूपुर कला गांव में स्थित है, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये है। रिश्तेदार गुलाबचंद पेशे से अभियंता हैं। चार सितंबर 2024 को रिश्तेदारी के नाम पर अमित को अपने घर बुलाया और शराब में नशीली दवा मिलाकर बेहोशी की हालत में पहुंचा दिया।

विज्ञापन

इसके बाद गुलाबचंद अपने साथियों राजमणि यादव और अरविंद कुमार के साथ मिलकर उन्हें जलालपुर रजिस्ट्री कार्यालय ले गया। पहले से तैयार विक्रय पत्र पर उप निबंधक संतराम वर्मा और लिपिक अखिलेश कुमार की मौजूदगी में जबरन अंगूठा लगवाया गया। इसकी जानकारी हुई तो पीड़ित ने रजिस्ट्री कार्यालय जाकर दस्तावेज निकलवाए। पढ़े-लिखे होने के बावजूद स्टांप पर हस्ताक्षर की जगह अंगूठा लगवाया गया है। उपनिबंधक व लिपिक के सहयोग से बैनामा को मंजूरी भी कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निबंधक संतराम वर्मा, लिपिक अखिलेश कुमार, गुलाबचंद, उसके पुत्र गोलू, पत्नी राजपति, रामजमणि यादव, अरविंद कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed