फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

बाइक सवार बदमाशों ने सहायक अध्यापिका की सोने की चेन छीनी

Thu, 13 Aug 2020 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से घर जा रही शिक्षिका से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और भाग खड़े हुए। पीड़िता ने कोतवाली में मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। उधर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से जिला मुख्यालय पर चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर में प्राथमिक विद्यालय गदायां में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात शास्त्रीनगर निवासी अर्चना यादव ने कहा कि बीते 11 अगस्त को वह स्कूल के बाद बिल जमा करने अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र गई हुई थी। काम निपटाने के बाद वह शास्त्रीनगर स्थित अपने घर जा रही थी। जब वह उपकेंद्र से कुछ आगे बढ़ी, तो इसी बीच एक बाइक पर दो बदमाश वहां पहुंचे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने उसके गले से सोने की चेन खींच ली और टांडा की तरफ भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

गुहार पर जब तक आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचते, तब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़िता ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बीते कुछ दिनों से बस स्टेशन क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदातों में वृद्धि हुई है। इसकी कई बार शिकायत भी जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजा यह है कि बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed