Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sanskrit board examinations will be held at nine centers.

Ambedkar Nagar News: नौ केंद्रों पर होगी संस्कृत बोर्ड परीक्षा

Fri, 06 Nov 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit board examinations will be held at nine centers.
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की परीक्षाओं को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत नौ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन केंद्रों पर तीन स्तर की परीक्षाओं में कुल 2010 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिला स्तरीय समिति ने परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते हुए विद्यालयों के आवंटन और परीक्षार्थियों की संख्या समेत प्रस्तावित सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

प्रस्तावित सूची के अनुसार, पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष में 806, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष में 709 और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में 495 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की क्षमता 300 से 600 विद्यार्थियों तक निर्धारित की गई है। सबसे अधिक 453 परीक्षार्थियों का आवंटन राम दुलारी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर मुबारकपुर टांडा को किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि संस्कृत बोर्ड की परीक्षा को व्यवस्थित और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। केंद्र निर्धारण में विद्यालयों की उपलब्ध क्षमता, फर्नीचर और परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखा गया है। सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों के आवंटन का विवरण भी तैयार कर लिया गया है। परीक्षा के दौरान जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए विभाग की ओर से तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नौ विद्यालयों को बनाया गया प्रस्तावित परीक्षा केंद्र
क्रम-प्रस्तावित-परीक्षा केंद्र- क्षमता-आवंटित परीक्षार्थी
1
राजकीय बालिका हाईस्कूल, अहिरौली रानीमऊ 500
163
2
राम दुलारी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वतीनगर मुबारकपुर टांडा
600
453
3
श्री शंकर जी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कदरियावां गोशाईगंज 400
273
4
लक्ष्मी सरोज संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुर्मी डीहा रामदास पट्टी
400
223
5
सरस्वती संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलबना बाला पैकोली 300
196
6
साहब दयाल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मधुपुर मीरानपुर 300
200
7
ज्ञानचंद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ताजूपुर हजपुरा 400
151
8
जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुरहुरपुर 500
196
9
राजकीय हाईस्कूल, रामगढ़ भियांव 400
155
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed