फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ambedkar nagar

कांग्रेस ने उठाई छात्र-छात्राओं की फीस माफी की आवाज

Fri, 07 Aug 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar
अंबेडकरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें छात्र-छात्राओं की फीस माफी व शिक्षकों के वेतन समेत कई अन्य मांग शामिल था। वक्ताओं ने कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं के व आम जनमानस के हित को देखते हुए मांगों के अनुरूप निर्णय ले।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 के चलते आम जनमानस की कमर टूट चुकी है। आर्थिक स्थिति बदहाल हो चुकी है। ऐेसे में जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। वहीं अभिभावकों पर बच्चों के फीस का अतिरक्ति बोझ पड़ जाने से मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में प्रदेश में संचालित यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई समेत अन्य बोर्ड के छात्र-छात्राओं का चार माह का फीस तत्काल माफ किया जाए। इसके साथ इन शिक्षक संस्थानों में कार्यरत मान्यता/गैर मान्यता प्राप्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सरकार कम से कम आठ हजार रुपए प्रतिमाह सहायता के तौर पर उपलब्ध कराए। वक्ताओं ने कहा कि मध्यम वर्ग के ऐसे कई परिवार हैं, जिन्हें न तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा और न ही अन्य योजनाओं का।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लोगों को तत्काल इन योजनाओं से आच्छादित कर इसका लाभ दिलाया जाए। इसके साथ नए वर्ष की पाठय पुस्तकों में बदलाव न करने, बच्चों का ड्रेस बार बार न बदलने समेत कई अन्य मांगों का जिक्र करते हुए उस पर तत्काल कार्ययोजना तैयार करने की मांग की। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बबलू, रामकुमार पाल, सुखीलाल, गुलाम रसूल छोटू, विशिष्ठ पांडेय, विशाल वर्मा, अख्तर जमाल व मंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed