फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Along with the city, 30 villages had no electricity throughout the night

Ambedkar Nagar News: शहर के साथ 30 गांवों की बिजली रात भर रही गुल

Sun, 13 Jul 2025 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Along with the city, 30 villages had no electricity throughout the night
बंदीपुर फीडर की इनकमिंग ट्राली को ठीक करता बिजलीकर्मी।संवाद
अंबेडकरनगर। जलालपुर के नेवादा उपकेंद्र से बंदीपुर, अंबरपुर, शहरी और नेवादा फीडर के 150 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शनिवार रात आठ बजे बंदीपुर फीडर की इनकमिंग ट्राॅली जलने से अजोरपुर, प्रतापपुर, मुंडेहरा, आशापार,चकिया, अमदही, बबुरा, कबीरहा, खालिसपुर, सिपाह, बंदीपुर, बेरमा आशापार, रतना मिर्जापुर समेत करीब 25 गांव की 30 हजार आबादी की बिजली गुल हो गई। पूरी रात लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

एक घंटे इंतजार के बाद रात नौ बजे के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होने पर उपभोक्ताओं ने बिजलीकर्मियों के साथ ही अधिकारियों को फोन करना शुरू किया। बिजलीकर्मियों ने ट्राॅली को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन उपकरण की कमी के चलते फाॅल्ट ठीक नहीं किया जा सका। इसके चलते पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। रविवार सुबह 11 बजे अकबरपुर स्टोर से सामान मंगवाने के बाद फाॅल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई गई। अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते आए दिन ट्राॅली जल जा रही है। बिजली घर की क्षमता वृद्धि किया जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

जलालपुर कस्बे के यादव चौक पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। रविवार शाम चार बजे ट्रांसफार्मर धू धू कर जल उठा। आग की तेज लपटें देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिजलीकर्मियों को दी। बिजली आपूर्ति बाधित करने के बाद लोगों ने ट्रांसफार्मर पर पानी डालकर आग को बुझाया। जिसके के बाद इससे संचालित स्थानीय लोगों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed