{"_id":"65aac8436d155cedf80d0344","slug":"all-routes-leading-to-ayodhya-will-be-sealed-from-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-9737-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज से सील हो जाएंगे अयोध्या जाने वाले सभी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज से सील हो जाएंगे अयोध्या जाने वाले सभी मार्ग
Sat, 20 Jan 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
सात स्थानों पर सक्रिय बैरियर से नहीं गुजर सकेगा कोई चार पहिया वाहन
दो पहिया वाहनों पर भी रहेगी पूरी तरह रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अयोध्या जाने वाले मार्ग पर सीमाएं 20 जनवरी की सुबह से सील कर दी जाएंगी। किसी भी प्रकार का दुपहिया व चार पहिया वाहन अयोध्या की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। यात्री वाहनों से लेकर माल वाहनों तक को या तो कलवारी पुल या फिर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य की तरफ बढ़ना होगा। शुक्रवार को डीएम व एसपी ने अलग-अलग बैरियर पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्देशों का पालन किया जाए।
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाला प्राण प्रतिष्ठा समारोह कुशलता पूर्वक निपटे, इसके लिए जिले में भी पिछले कई दिनों से जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। 14 जनवरी से ही भीटी से गोशाईगंज, चनहा से यादवनगर, अकबरपुर से अयोध्या तथा टांडा से मया बाजार जाने वाले मार्ग पर बैरियर सक्रिय हैं। सात अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगी हुई है। अभी तक यहां सिर्फ बड़े यात्री वाहनों व मालवाहनों को अयोध्या की तरफ जाने से रोका जा रहा था। इसमें राज्य परिवहन निगम की बस को ही अयोध्या होकर जाने की छूट थी।
अब 20 जनवरी की सुबह से अयोध्या जाने वाली सीमाओं को सात बैरियर पर सील कर दिया जाएगा। यहां से राज्य परिवहन निगम की बस समेत किसी प्रकार के यात्री वाहन, मालवाहन या फिर निजी वाहन को अयोध्या की तरफ जाने की छूट नहीं होगी। इसमें दुपहिया वाहन को भी शामिल किया गया है। तैयारी यह है कि शनिवार से सभी प्रकार का आवागमन अयोध्या की तरफ रोक दिया जाएगा। इस व्यवस्था का शुक्रवार को डीएम अविनाश सिंह व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर बैरियर पर पहुंचकर जायजा लिया। दोनों अधिकारी यहां काफी देर तक रहे।
विज्ञापन
यह बैरियर ही अयोध्या जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए सबसे महत्वपूर्ण व संवेदनशील हैं। ऐसे में यहां अधिकारियों ने सभी तरह की व्यवस्थाओं को परखा। यहां से निकलकर डीएम व एसपी ने अन्य बैरियर पर जाकर भी सीमा को सील करने का प्रबंध देखा। वहां तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि कोई भी वाहन शनिवार से 22 जनवरी तक अयोध्या की तरफ न जाने पाए। अधिकारियों ने यह हिदायत भी दी कि बेहतर व्यवहार के साथ रूट डायवर्जन व सीमा सील करने के प्रबंधों का पालन कराया जाए।
ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे भी रखेंगे निगाह
अयोध्या जाने वाले वाहनों पर सिर्फ पुलिसकर्मियों की ही सीधी निगाह नहीं रहेगी। लगभग दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे बैरियर व आसपास के क्षेत्र में सक्रिय किए गए हैं। इन कैमरों के जरिए भी पल-पल की गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी। कोई अवांछित व्यक्ति अनुचित हरकत तो नहीं कर रहा, इसकी जानकारी लेने के लिए पुलिस 20 जनवरी से ड्रोन कैमरों का भी प्रयोग करेगी। सरयू नदी के जरिए अयोध्या की तरफ किसी भी संभावित प्रवेश को रोकने के लिए पुलिस शनिवार से जहां नावों के जरिए गश्त करेगी वहीं ड्रोन कैमरों से भी निगाह रखेगी। अलग-अलग जगहों पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से आने वाली फुटेज पर सतत निगरानी बनाए रखने के लिए विशेष ड्यूटी लगाई गई है।