फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   All police stations top in disposal of IGRS complaints

Ambedkar Nagar News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में सभी थाने अव्वल

Wed, 06 Sep 2023 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
All police stations top in disposal of IGRS complaints
अंबेडकरनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण में जिले के सभी 19 थानों को प्रदेश में अव्वल स्थान मिला है। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने इस उपलब्धि के लिए आईजीआरएस से जुड़े कर्मियों को बधाई देते हुए आगे भी उन्हें शिकायतों के निस्तारण में सक्रियता दिखाने को कहा।
विज्ञापन

आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में शासन की तरफ से थानों की रेटिंग जारी की जाती है। इसी क्रम में अगस्त माह की रेटिंग में जिले के सभी 19 थानों को 90 में से 90 अंक प्राप्त हुए हैं। इसमें थाना अकबरपुर, बेवाना, बसखारी, सम्मनपुर, टांडा, हंसवर, इब्राहिमपुर समेत अन्य थाने शामिल हैं।
विज्ञापन

आईजीआरएस प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि अगस्त माह में आईजीआरएस पोर्टल पर कुल 2280 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें से 1871 शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराया गया। आगे भी शिकायतों के निस्तारण में सक्रियता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने सभी थानों पर तैनात आईजीआरएस कर्मियों को बधाई देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। कहा कि अपनी जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। यह उपलब्धि उनके बेहतर प्रयास से ही संभव हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed