{"_id":"64987da80737553eb30f7b95","slug":"akbarpur-jalalpur-road-ambedkar-nagar-news-c-13-1-306080-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अकबरपुर-जलालपुर मार्ग पर आवागमन होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अकबरपुर-जलालपुर मार्ग पर आवागमन होगा आसान
Sun, 25 Jun 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर जलालपुर मार्ग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-जलालपुर मार्ग पर आवागमन जल्द ही आसान होगा। काफी जर्जर हो चुकी करीब नौ किलोमीटर लंबी रोड को फिर से बनाया जा रहा है। इस कार्य पर सवा तीन करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस मार्ग के बन जाने से इलाके की करीब 25 हजार आबादी को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
नवीनीकरण योजना के तहत अकबरपुर-जलालपुर मार्ग को संवारने का काम लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड करा रहा है। यह मार्ग करीब 22 किमी. लंबा है। 13 किमी. की दूरी में रोड को कुछ माह पूर्व दुरुस्त कराया गया था। जिले की प्रमुख सड़कों में शामिल इस मार्ग पर नौ किलोमीटर की दूरी में जगह-जगह गड्ढे हो जाने से वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने नौ किमी. की दूरी में सड़क के नवीनीकरण के लिए बीते दिनों शासन को प्रस्ताव भेजा गया। सवा तीन करोड़ की लागत से नवीनीकरण योजना के तहत शासन ने सड़क को दुरुस्त करने की मंजूरी प्रदान करने के साथ बजट भी उपलब्ध करा दिया। इसके बाद प्रांतीय खंड लोक निर्माण ने सड़क बनाने का काम भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
प्रांतीय खंड के अभियंताओं के मुताबिक सड़क के नवीनीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इससे लगभग 25 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। सिकंदरपुर के रवि जायसवाल का कहना है कि करीब नौ किमी. की दूरी में सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से आवागमन मुश्किल हो रहा था। निर्माण बनने पर काफी सुविधा होगी। सम्मनपुर के राममिलन और शादाब का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू हो सका है।
तेजी से चल रहा निर्माण
नवीनीकरण योजना के तहत सड़क बनाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आवागमन में परेशानी नहीं होगी।
-सौरभ सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग