फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akbarpur-Delhupur road will be widened, industrial connectivity will gain momentum

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर-देल्हुपुर मार्ग होगा चौड़ा, औद्योगिक कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 01 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Akbarpur-Delhupur road will be widened, industrial connectivity will gain momentum
अकबरपुर-देल्हुपुर मार्ग।
अंबेडकरनगर। जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल अकबरपुर-चांदापट्टी-देल्हुपुर मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को टू लेन करने के साथ पैदल व साइकिल सवारों के लिए पट्टी विकसित किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत करीब 14.5 किमी लंबे खंड को आधुनिक मानकों पर दो लेन विद शोल्डर स्वरूप में विकसित किया जाएगा। कार्य की अनुमानित लागत 5.67 करोड़ रुपये है। इनमें से 2.00 से 4.200 किमी के खंड की मरम्मत पूर्व में हो चुकी है, जिसका डीएलपी 2026 तक है। शेष 14.5 किमी को वर्तमान कार्य में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में इस मार्ग की चौड़ाई सात मीटर है, जिसे बढ़ाकर दस मीटर किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-128 और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले इस मार्ग के माध्यम से औद्योगिक और लॉजिस्टिक मूवमेंट को बड़ा फायदा मिलेगा। इसके अलावा यूपीडा की ओर से इस क्षेत्र में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और आईएमएलसी के विकास की कार्ययोजना मार्ग की उपयोगिता को और बढ़ाती है। चौड़ीकरण के बाद बेहतर यातायात प्रवाह, दुर्घटनाओं में कमी, और समय की बचत सुनिश्चित होगी। स्मार्ट कनेक्टिविटी, औद्योगिक विस्तार और क्षेत्रीय सुदृढ़ीकरण के लिहाज से यह मार्ग जिले में विकास की जमीन तैयार करेगा। इस परियोजना को जिले के लिए लॉजिस्टिक हब का प्रवेश द्वार माना जा रहा है। विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय ने दोनों प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाले इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा था। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। चौड़ीकरण के बाद यात्रियों को बेहतर यातायात प्रवाह, समय की बचत और सुरक्षा की दृष्टि से काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों और राजधानी को जोड़ेगा मजबूत नेटवर्क


यह मार्ग अंबेडकरनगर को प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, रायबरेली, अमेठी, जौनपुर, वाराणसी जैसे पूर्वी जिलों के साथ-साथ लखनऊ, कानपुर और दिल्ली जैसे प्रमुख नगरों से जोड़ेगा। इससे जिले के व्यापार, परिवहन और विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed