{"_id":"04cc21c7f143f33d223fa6fac17395a2","slug":"agency-owner-fined-10-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी मालिक पर 10 हजार का जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसी मालिक पर 10 हजार का जुर्माना
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि उपभोक्ता लंबे समय से अधिकारियों से एजेंसी मालिक द्वारा कम गैस दिए दाने की शिकायत कर रहे थे। मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा तो उन्होंने एसडीएम को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी जलालपुर शुक्रवार को टीम के साथ इंडेन गैस एजेंसी जलालपुर पहुंचे। उन्होंने गोदाम से उपभोक्ताओं में वितरण के लिए रखे गए करीब डेढ़ दर्जन सिलेंडरों का तौल कराया। तौल में ज्यादातर सिलेंडरों का वजन निर्धारित मात्रा से काफी कम मिला।
विज्ञापन
इस पर एसडीएम विवेक ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए एजेंसी मालिक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। कहा कि यदि अविलंब जुर्माने की राशि न अदा की गई तो दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन