फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Aged burnt to death by fire

छप्पर में लगी आग से झुलसा वृद्ध, मौत

Sun, 02 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 02 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Aged burnt to death by fire
आग - फोटो : symbolic

मॉस्कीटो कॉयल से छप्पर में लगी आग की चपेट में आकर एक निशक्त वृद्ध की झुलसकर मौत हो गई। उधर विभिन्न थाना क्षेत्रों में दो युवतियां खाना बनाते झुलस गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत आंतडीह निवासी रामपदारथ (82) पुत्र रामबरन शनिवार देर शाम घर के सामने छप्पर में सो रहे थे।

विज्ञापन


उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देता था। वहां मॉस्कीटो कॉयल जलाकर रखी गई थी। देर रात अचानक उससे छप्पर में आग लग गई। लपटें जब काफी तेज हो गईं और छप्पर का मलवा उनके ऊपर गिरने लगा, तब उन्होंने गुहार मचा दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने उन्हें जलते हुए छप्पर से बाहर निकाला लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। गंभीर हालत में आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर बाजार निवासिनी अर्चना (22) शनिवार देर शाम चूल्हे पर खाना बनाते समय आग की चपेट में आ गई। गुहार पर पहुंचे परिवारीजन जब तक आग बुझाते, वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


वहीं, अकबरपुर के औलियापुर गांव निवासिनी संगीता (19) पुत्री बोल बोविंद स्टोव पर खाना बना रही थी। इसी बीच लपटों से उसके कपड़े में आग लग गई। घबराकर उसने गुहार मचा दिया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आग बुझाई लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed