{"_id":"647b24651d502344290d2a39","slug":"after-the-sealing-of-the-nursing-home-now-a-case-has-been-registered-against-the-operator-ambedkar-nagar-news-c-13-1-270254-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नर्सिंग होम सील होने के बाद अब संचालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नर्सिंग होम सील होने के बाद अब संचालक पर केस दर्ज
Sat, 03 Jun 2023 05:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 03 Jun 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को टीम ने छापा मारकर सील किया था अवैध नर्सिंग होम
संवाद न्यूज एजेंसी
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील क्षेत्र के जहांगीरगंज कस्बे में बगैर मान्यता के संचालित नर्सिंग होम को सील करने के बाद अब संचालक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। शुक्रवार को यहां अधिकारियों ने छापा मारा था।
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मॉडरमऊ रोड पर लंबे समय से अमन हॉस्पिटल के नाम से नर्सिंग होम का संचालन हो रहा था। गत दिवस एक व्यक्ति ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को आलापुर एसडीएम सौरभ शुक्ल, सीओ रामबहादुर सिंह, अपर सीएमओ डॉ. हसीन अहमद व डॉ. पीके बादल के नेतृत्व में टीम ने जहांगीरगंज पहुंचकर नर्सिंग होम पर छापा मारा।
टीम की जांच में वहां अस्पताल संचालन से जुड़़ा कोई कागजात संचालक जामवंत यादव द्वारा नहीं दिखाया जा सका। इस पर टीम ने दवाओं का सैंपल लेने के साथ ही वहां संचालित मेडिकल स्टोर, रिसेप्शन व ओपीडी कक्ष को सील कर दिया। इस बीच अब सीएचसी अधीक्षक डॉ उदय चंद्र यादव ने नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत, औषधि निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।