{"_id":"68ed3f314b3cc201760a3afc","slug":"after-the-dispute-the-construction-of-the-road-started-with-mutual-agreement-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-143661-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विवाद के बाद आपसी समझौते से शुरू हुआ खड़ंजा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विवाद के बाद आपसी समझौते से शुरू हुआ खड़ंजा निर्माण
Mon, 13 Oct 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर के दुबखर परम रुदाइन गांव में सोमवार सुबह खड़ंजा निर्माण में मामूली कहासुनी के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व राजस्व टीम ने दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी समझौता कराया। खड़ंजा निर्माण कार्य को पुन: शुरू करने पर सहमति बनी।
गांव में पहले खड़ंजा निर्माण की कार्ययोजना रामबचन के घर से राधेश्याम के घर तक निर्धारित थी, लेकिन विवाद उत्पन्न होने के बाद राजस्व टीम के हस्तक्षेप से योजना को संशोधित किया गया। अब निर्माण कार्य की लंबाई बढ़ाकर लगभग 185 मीटर कर दी गई है, जो रामबचन के घर से घनश्याम वर्मा के घर तक किया जाएगा। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों ने सहयोग का आश्वासन दिया और खड़ंजा लगाने का कार्य पुन: आरंभ हुआ। इस दौरान बीडीओ राजेंद्र प्रसाद तिवारी, एडीओ पंचायत सुनील श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार और ग्राम सचिव आनंद वर्मा मौजूद रहे।