{"_id":"6259b432e2091f30d142aeed","slug":"after-the-death-of-the-husband-now-the-crop-has-been-burnt-ambedkar-nagar-news-lko6262847196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के बाद अब जल गई फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत के बाद अब जल गई फसल
विज्ञापन
महरुआ ( अंबेडकरनगर)। पति की मौत का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि इसी बीच महिला पर एक और दुख का पहाड़ टूट पड़ा। महिला की शुक्रवार को लगी आग से करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एक दिन पहले ही पति का त्रयोदशी संस्कार कर निपटी महिला के सामने अब अपने बच्चों के पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पीड़िता ने प्रशासन से आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की है।
मामला महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी गांव का है। गांव निवासी अमरावती पर शुक्रवार को एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जाता है कि 14 दिन पहले उनके पति कमलेश सिंह की मौत हो गई। किसी तरह वे एक दिन पहले ही अपने पति का त्रयोदशी संस्कार कर निपटी थीं। कमलेश की मौत से परिवार पहले से ही दुख व आर्थिक संकट से जूझ रहा था। इस बीच शुक्रवार को अचानक खेत में लगी आग से लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे पीड़िता को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
बताया जाता है कि अमरावती के खेत के बगल एक अन्य व्यक्ति का खेत था। उसकी ओर से अपने खेत में अवशेष जलाया गया था। वहीं से निकली चिंगारी ने अमरावती के दो बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया। अमरावती के एक 12 वर्षीय पुत्र है। वह बरामदपुर जरियारी में अपने मात- पिता से मिले नवासे पर रहती है। उसकी शादी सुल्तानपुर जनपद में हुई है। पीड़िता ने प्रशासन से आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग की है।