{"_id":"d244f8d0c8c44098a094b3fc981c149e","slug":"after-passing-intercity-rail-track-broken-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी के गुजरते ही टूटी रेल पटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसिटी के गुजरते ही टूटी रेल पटरी
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसकी जानकारी होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और आवश्यक मरम्मत तय की। इसके बाद काशन लेकर ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों ने अकबरपुर फैजाबाद रेल खण्ड के बीच निनामपुर रेलवे क्रासिंग के निकट रेल पटरी क्षतिग्रस्त हुई देखी। एक ग्रामीण ने बताया कि अयोध्या से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के दौरान वह क्रासिंग पर खड़ा था। ट्रेन के गुजरने पर उन्हें कुछ आवाज सुनाई पड़ी।
विज्ञापन
ट्रेन जाने के बाद देखा, तो पटरी में दरार दिखी। इस पर उनेंने तत्काल इसकी जानकारी कटेहरी रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को दी। रेल पटरी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में अकबरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
बाद में क्षतिग्रस्त रेल पटरी को दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इस दौरान साबरमती एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, कैफियत व सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन को काशन के साथ धीमी गति से गुजारा गया। देर सायं तक रेलवे पटरी को दुरुस्त करने का कार्य जारी था।
स्टेशन अधीक्षक कटेहरी एके सिंह ने बताया कि जहां पर दो पटरियां जुड़ती हैं, वहां पर थोड़ा सा फ्रैक्चर हुआ है। पटरी टूटी नहीं थी, वहां पर गैप पहले से था। तीन कसिमी का काशन देकर ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। पटरी को बदलने का काम शनिवार को किया जाएगा।