फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Administration posted zonal and sector magistrates in civic bodies

Ambedkar Nagar News: निकायों में प्रशासन ने तैनात किए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट

Thu, 13 Apr 2023 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Administration posted zonal and sector magistrates in civic bodies
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेेटों की तैनाती कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने अकबरपुर को दो जोन में बांटते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड विवेक कुमार मिश्र व रामलखन डिग्री कॉलेज आलापुर के प्राचार्य डॉ. जितेेंद्र बहादुर सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया है।
विज्ञापन

रमाबाई डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर सतीश उपाध्याय, रवींद्र वर्मा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. भानु प्रताप राय, होम्यो चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश राय, डॉ. रामकृष्ण सहाय, नितिन शुक्ल, व डॉ. महेंद्र प्रजापति को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद टांडा में टीएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य रमेशचंद्र पाठक व डीआरडीए पीडी राकेश प्रसाद को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. गोपाल कृष्ण, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. उत्कर्ष आर्य, इंजीनियरिंग काॅलेज के सहायक आचार्य डॉ. देवेंद्र मिश्र, डॉ. प्रिंस राजपूत, विवेकानंद सिंह सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। नगर पंचायत इल्तिफातगंज में संयुक्त निदेशक अभियोजन बीके सिंह यादव को जोनल तथा आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष व रमाबाई डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अतुल कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह जोनल तथा आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. वरुण भाटी तथा रामलखन डिग्री कॉलेज आलापुर के प्रोफेसर डॉ. लालजीत राम को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में उपायुक्त एनआरएलएम रामबहाल यादव व जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. जयप्रकाश को जोनल तथा रमाबाई डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर चंद्रभान व संतोष कुमार, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. सुधीर कुमार व डॉ. संजय कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया। नगर पंचायत जहांगीरगंज में अधिशासी अभियंता बिजली आलापुर हनुमान प्रसाद मिश्र को जोनल, जबकि रामलखन डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र मौर्य व डॉ. अवधेश मौर्य को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया। नगर परिषद जलालपुर में अधिशासी अभियंता बिजली जलालपुर अंबरीश कुुमार शुक्ल को जोनल, इंजीनियरिंग कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह, अमित कुमार राय, डॉ. सोनू कुमार तथा आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब भारती व डॉ. राजीव कुमार सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में पांच पांच जबकि नगर पंचायत क्षेत्रों में तीन-तीन आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed